
दुर्ग । लगभग 20 वर्षों से “सेवा, सुरक्षा और संस्कार” के भाव के साथ सनातन धर्म की निरंतर सेवा करते हुए, हर चुनौती का डटकर सामना करने वाले, निडर और समर्पित हिंदू कार्यकर्ता रवि निगम जी को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

बजरंग दल में प्रखंड से लेकर प्रांत स्तर तक विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए आपने हिंदू युवाओं को संगठित किया, धर्म की रक्षा के लिए सड़कों पर संघर्ष किया और धर्मांतरण जैसे गंभीर मुद्दों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई। आपका यह सफर समर्पण, साहस और सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी सोच, मेहनत और नेतृत्व क्षमता से इस नई जिम्मेदारी में भी उत्कृष्ट कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
प्रभु श्रीराम जी से यही प्रार्थना है कि आपको सदैव शक्ति, सफलता और मार्गदर्शन प्रदान करें।
आपके सभी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में हम सभी सदैव आपके साथ खड़े हैं। ✊🏻🚩