नगर में बिना लाइसेंस और अव्यवस्था पर नगर निगम की कार्रवाई, ₹3500 का जुर्माना वसूला गया

भिलाईनगर| स्मृति नगर क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने सख्ती दिखाते हुए विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय के निर्देशानुसार जोन क्रमांक 01, वार्ड क्रमांक 02 में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की कमी, सड़क बाधा उत्पन्न करने और अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) नहीं होने पर चालानी कार्रवाई की गई।अभियान के तहत तीन लोगों पर जुर्माना लगाया गया। विश्वनाथ डोसा सेंटर से ₹2000, ओम यादव से ₹500 तथा सुमित बाग से ₹1000 का चालान वसूला गया। इस प्रकार कुल ₹3500 की राशि निगम द्वारा वसूली गई। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही व्यापारियों से अपील की गई है कि वे आवश्यक लाइसेंस प्राप्त कर नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की कार्रवाई से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *