घरेलू विवाद में पत्नी ने की पति की हत्या, सिलबट्टे से वार कर उतारा मौत के घाट

दुर्ग। थाना छावनी क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते पत्नी द्वारा अपने ही पति की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 19 अप्रैल 2026 की रात दुर्गा पारा, कैम्प 02 भिलाई से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही थाना छावनी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।जांच में सामने आया कि मृतक डोमन लाल साहू और उसकी पत्नी हीरामणि साहू के बीच पहले से ही घरेलू विवाद चलता रहता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आवेश में आकर आरोपी हीरामणि साहू ने सिलबट्टे से पति के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 248/2026 के तहत धारा 103 BNS में अपराध दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त सिलबट्टा भी जप्त कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

घटना का कारण: घरेलू विवाद

घटनास्थल: दुर्गा पारा, कैम्प 02 भिलाई, थाना छावनी क्षेत्र

आरोपी: हीरामणि साहू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *