पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार और बैट से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग :दुर्ग के छावनी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर धारदार हथियार और बेसबॉल बैट से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 15 अप्रैल 2026 की रात करीब 9:30 बजे अन्ना चौक, कैम्प-02 भिलाई में हुई।पीड़ित करन चौहान (19) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला किया और गंभीर चोट पहुंचाई। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार और बेसबॉल बैट बरामद कर जप्त किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।इस मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

आरोपी का नाम :1. तरूण यादव, निवासी श्याम नगर महामाया मंदिर ठेठवार पारा, कैम्प 02 भिलाई

2. चंदन यादव, निवासी श्याम नगर महामाया मंदिर ठेठवार पारा, कैम्प 02 भिलाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *