प्रेम संबंध में विवाद बना हत्या की वजह, युवती की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग । दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध को लेकर हुए विवाद में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। घटना 17 अप्रैल 2026 की है, जब पुलिस को एक युवती की संदिग्ध मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।जांच में पता चला कि बालोद जिले के देंगरापार निवासी 27 वर्षीय कार्तिक राम साहू अपनी परिचित 26 वर्षीय युनेश्वरी वर्मा को पुलगांव स्थित किराये के कमरे से सुभाष नगर, पद्मनाभपुर स्थित अपने कमरे में लेकर आया था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध को लेकर संदेह और विवाद हुआ, जिसके चलते आरोपी ने युवती का गला दबाकर हत्या कर दी।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में धारा 103(1) BNS के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच जारी है। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में न लें और तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *