
दुर्ग | 17 अप्रैल 2026
अग्निकांड में साहसिक कार्य करने वाले फायर एवं होमगार्ड कर्मियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
▪️ दिनांक 29.03.2026 की रात्रि में लगी भीषण आग पर त्वरित नियंत्रण कर बड़ी जनहानि एवं संपत्ति नुकसान को टाला गया।
▪️ फायर एवं होमगार्ड टीम ने जोखिम उठाते हुए आग को फैलने से रोका और आसपास के प्रतिष्ठानों को सुरक्षित किया।
▪️ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
▪️ जिला सेनानी के नेतृत्व में समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई कर आपात स्थिति पर शीघ्र नियंत्रण स्थापित किया गया।

दुर्ग । 29 मार्च 2026 की रात लगभग 11 बजे थाना क्षेत्र के मार्केट में स्थित जूते-चप्पल की दुकान में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम तत्काल मौके पर पहुंची और अतिरिक्त फायर टेंडर के साथ आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।




घटना के दौरान जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में टीमों का विभाजन कर रणनीतिक तरीके से आग पर काबू पाया गया। इस त्वरित कार्रवाई से आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोका गया और बड़ी जनहानि टल गई।
सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारी :
1 नागेंद्र कुमार सिंह (जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी),
2 संतोष पाण्डेय (प्रधान आरक्षक),
3 एफ. प्रवीण बारा (सहायक फायर प्रभारी),
4 धनसुख यादव (वाहन चालक),
5 संतोष मडकिया, उमाशंकर, कुलदीप सिंह, पप्पा भारद्वाज, 6 घनश्याम यादव (फायरमैन),
6 राजूलाल, टीकेश्वर, कमलेश, नितिन रामटेके, रमेश कुमार, हरीश कुमार, कन्हैया यादव।




