अग्नि सुरक्षा पर पुलिस को खास प्रशिक्षण, आपदा से निपटने के सिखाए गए व्यावहारिक तरीके

दुर्ग। पुलिस लाइन दुर्ग में अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों और जवानों को आगजनी जैसी आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग, आग के प्रकारों की पहचान और उन्हें नियंत्रित करने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। खास तौर पर गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में उसे सुरक्षित तरीके से बुझाने और आग के फैलाव को रोकने के उपायों का लाइव प्रदर्शन किया गया।इसके अलावा, आगजनी के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन, भीड़ नियंत्रण, आम लोगों की सुरक्षा और विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने के तरीके भी सिखाए गए, ताकि मौके पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।इस प्रशिक्षण में 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने भाग लिया और फील्ड स्तर पर आपात स्थिति से निपटने की अपनी क्षमता को मजबूत किया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ अधिकारी और थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।पुलिस की अपील:पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें, आग से जुड़े जोखिमों के प्रति सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देकर सहयोग करें, ताकि जन-धन की हानि को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *