
Writing
Durg ।
दुर्ग पुलिस द्वारा जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से सट्टा संचालित करने वाले आरोपी को पकड़ते हुए उसके पास से नगद राशि भी जब्त की है।
मामले के अनुसार 4 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पुरानी भिलाई स्टेडियम के अंदर सीढ़ियों के पास एक व्यक्ति मोबाइल के जरिए सट्टा अंकों पर पैसों का लेनदेन कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की।
मौके पर आरोपी को मोबाइल के माध्यम से सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा गया। जांच के दौरान मोबाइल में सट्टा से संबंधित लेनदेन की पुष्टि हुई। आरोपी के कब्जे से सट्टा से प्राप्त नगद 12,000 रुपये जब्त किए गए। वहीं मौके पर सट्टा खेलते एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण में अपराध क्रमांक 182/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 07 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
घटनास्थल :
पुरानी भिलाई स्टेडियम के अंदर, सीढ़ी के पास, भिलाई
आरोपी :
गुलाब चंद, उम्र 37 वर्ष, निवासी नेहरू नगर, भिलाई-03
दिनेश कुमार सिन्हा, उम्र 50 वर्ष, निवासी वर्मा चौक, पदुमनगर, भिलाई-03
जप्त सामग्री :
नगद रकम 12,000 रुपये
एक ड्यूल सिम मोबाइल फोन
पुलिस की भूमिका :
इस कार्रवाई में पुरानी भिलाई थाना पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्यवाही महत्वपूर्ण रही।