
Writing
Durg । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम लगाने के कार्य के चलते आज ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में चल रहे इस कार्य के कारण कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है, वहीं कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से संचालित किया जाएगा।
रेलवे के अनुसार कुल 14 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें से 9 मेमू ट्रेनें और 1 पैसेंजर ट्रेन पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं, जबकि 4 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। आंशिक रूप से रद्द ट्रेनों का संचालन उनके निर्धारित रूट के कुछ हिस्सों तक ही किया जाएगा।
पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें :
68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू
68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू
68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू
68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू
58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर
68701 रायपुर-दुर्ग मेमू
68702 दुर्ग-रायपुर मेमू
68703 रायपुर-दुर्ग मेमू
68704 दुर्ग-रायपुर मेमू
इसके अलावा 6 अप्रैल 2026 को 58206 इतवारी-रायपुर पैसेंजर ट्रेन भी पूरी तरह रद्द रहेगी।
आंशिक रूप से रद्द (बीच से चलने वाली) ट्रेनें :
• 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू — बिलासपुर तक ही संचालित होगी
• 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू — बिलासपुर से शुरू होगी
• 58217 टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर (04 अप्रैल) — महासमुंद तक ही चलेगी
• 58218 रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर (05 अप्रैल) — महासमुंद से संचालित होगी
• रेल प्रशासन ने इस असुविधा पर खेद जताते हुए बताया कि ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का यह कार्य यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित रेल सेवा उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है। यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है।