भिलाई में धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार




दुर्ग। छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय फैलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
घटना 1 अप्रैल 2026 की है, जब रायपुर रोड स्थित सी-मार्ट के पास एक युवक द्वारा हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन गिल (26 वर्ष), निवासी कैम्प 01 भिलाई के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार बरामद किया गया है।
मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा आमजन में दहशत फैलाने के उद्देश्य से यह कृत्य किया गया था। इस कार्रवाई में पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *