तारामण्डल उद्यान में अवैध कब्जे का मामला, निगम अधिकारियों ने किया निरीक्षण

भिलाईनगर। नेहरू नगर स्थित योगा उद्यान में असामाजिक तत्वों द्वारा मूर्ति स्थापना कर अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। नगर पालिक निगम भिलाई को सूचना मिलते ही जोन-1 आयुक्त, राजस्व विभाग एवं बेदखली की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान पाया गया कि हनुमान जयंती पर्व के एक दिन पूर्व रात के समय असामाजिक तत्वों ने रेलिंग को तोड़कर पूर्व निर्मित शेड पर एक चबूतरा निर्माण कर मूर्ति स्थापित कर दिया गया है। इसके अलावा उद्यान परिसर में स्थित जिम, तारामण्डल एवं योगा स्थल की रेलिंग को भी क्षतिग्रस्त कर काट दिया गया है। निगम अधिकारियों द्वारा मौके पर पंचनामा तैयार किया गया है तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए निगम प्रशासन द्वारा सुपेला थाना में असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्राथमिक सूचना दर्ज कराते हुए आगे की कार्यवाही करने पत्र भी दिया गया है। निगम ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *