दुर्ग में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार



दुर्ग। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जामगांव आर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देशी और अंग्रेजी शराब सहित नगदी रकम बरामद की गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बरवाई भाटापारा में एक व्यक्ति अपने घर के बाड़ी में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिसहत जांगड़े (75 वर्ष), निवासी ग्राम बरवाई भाटापारा के रूप में हुई है। आरोपी के पास से कुल 32 पौवा शराब (9 पौवा देशी मसाला और 23 पौवा अंग्रेजी शराब) तथा 3200 रुपये नगद जप्त किए गए।
इस मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से शराब का संग्रहण और बिक्री कर रहा था। इस कार्रवाई में जामगांव आर थाना पुलिस की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *