403 ग्राम अफीम केस में बड़ा खुलासा: फरार सप्लायर समेत 2 और आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क का पर्दाफाश



दुर्ग |
कुम्हारी थाना क्षेत्र में अफीम तस्करी के बड़े मामले में दुर्ग पुलिस को अहम सफलता मिली है। पहले से पकड़े गए 403 ग्राम अफीम प्रकरण में फरार सप्लायर सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूरे नेटवर्क का खुलासा किया है।
पुलिस के मुताबिक, 17 मार्च 2026 को खारुन ग्रीन कॉलोनी से गुरमेल सिंह को 403 ग्राम अफीम और 14.46 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले की गहन जांच के दौरान मोबाइल कॉल डिटेल (CDR) और बैंक ट्रांजेक्शन खंगाले गए, जिससे तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान हुई।
इसी कड़ी में 23 मार्च को पुलिस ने शिवप्रसाद कुमार साहू (26) और रेशम सिंह उर्फ पप्पू पाजी (60) को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 11 ग्राम अफीम और दो मोबाइल फोन (करीब 25,500 रुपये कीमत) बरामद किए गए हैं।
तस्करी का मकसद
आरोपी अवैध मुनाफा कमाने के लिए मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में शामिल थे।
कार्रवाई और जांच
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच जारी है, जिससे और भी आरोपियों के सामने आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *