रिसाली सेक्टर में गांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार, 3.55 किलो गांजा बरामद

19.03.2026 को थाना नेवई क्षेत्रांतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रिसाली सेक्टर भिलाई स्थित ब्लॉक क्रमांक 298 एल के सामने अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु रखा है।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर गवाहों के समक्ष विधिवत कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी को मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़ा गया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 172/2026 धारा 20(b) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।
▪️ घटना का कारण :
अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ की बिक्री
▪️ घटनास्थल :
ब्लॉक क्रमांक 298 एल के सामने, रिसाली सेक्टर, भिलाई
▪️ आरोपी :
कविराज लीमा, उम्र 45 वर्ष, निवासी ब्लॉक क्रमांक 298 एल, रिसाली सेक्टर, भिलाई
▪️ जप्त सामग्री :
3.554 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग ₹1,75,000/-)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *