
दुर्ग। अवैध अफीम खेती और तस्करी के मामले में दुर्ग पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार पुलगांव थाना क्षेत्र की जेवरा–सिरसा चौकी में दर्ज अपराध क्रमांक 247/2026 में ग्राम समोदा–झेनझरी में अवैध अफीम खेती के मामले की जांच की जा रही है। मामले में पहले ही विकास बिश्नोई, विनायक ताम्रकार, मनीष उर्फ गोलू ठाकुर और छोटू राम को गिरफ्तार किया जा चुका था। इसके बाद 15 मार्च को की गई रेड कार्रवाई में रणछोड़ राम उर्फ रणजीत और सुनील देवासी को भी अफीम डोडा (चुक्की) के साथ पकड़ा गया था।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी विकास बिश्नोई ने पूछताछ में बताया कि कबीरधाम जिले के ग्राम पालक में चिल्फी रोड स्थित बंजारी माता मंदिर के पास एक राजस्थानी भोजनालय ढाबे में अफीम डोडा चूरी की अवैध बिक्री की जा रही है।
सूचना के आधार पर 16 मार्च को पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में ढाबे पर रेड कार्रवाई की। इस दौरान काउंटर से अफीम डोडा चूरी की बिक्री से प्राप्त 42 हजार रुपये नगद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
जांच में आरोपी मदरूपा राम विश्नोई की संलिप्तता पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूल रूप से जोधपुर (राजस्थान) का रहने वाला है और ढाबा संचालित कर रहा था। आरोपी के पास से मादक पदार्थ की बिक्री से जुड़ी रकम मिलने के बाद मामले में NDPS एक्ट की धारा 27(A) भी जोड़ी गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों और मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
जप्त सामग्री
नगद राशि – 42,000 रुपये
एक मोबाइल फोन
कार्रवाई में शामिल टीम