
दुर्ग। पंचशील नगर क्षेत्र में जुआ खेल रहे लोगों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश की गड्डियां, मोबाइल फोन और नगदी समेत कुल 2 लाख 97 हजार रुपये की सामग्री जप्त की है।
पुलिस के अनुसार 16 मार्च 2026 को सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंचशील नगर मोहलाई के बीच स्थित खेत में कुछ लोग 52 पत्ती ताश पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 13 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 गड्डी ताश, प्लास्टिक की ताल पतरी, कम्बल, दो चादर, विभिन्न कंपनियों के 18 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 1.44 लाख रुपये) और 1.53 लाख रुपये नगद जप्त किए हैं। कुल जप्ती 2.97 लाख रुपये बताई गई है।
इस मामले में सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 132/2026 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और बीएनएस की धारा 112(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी अवैध रूप से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली दुर्ग के उपनिरीक्षक रामकृष्ण तिवारी, प्रधान आरक्षक राकेश निर्मलकर, आरक्षक केशव कुमार, आरक्षक गजेन्द्र यादव और एसीसीयू दुर्ग टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।