
दुर्ग, । थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने धारदार हथियार से हमला करने वाले दो आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ब्लेड बरामद कर जप्त किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, 23 फरवरी 2026 की रात करीब 10 बजे डबरापारा ओवरब्रिज के पास पुरानी रंजिश के चलते घटना हुई। प्रार्थी जग्गा ढीमर (24 वर्ष), निवासी डबरापारा उत्तर, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और ब्लेड से हमला कर दिया। साथ ही एक आरोपी ने हाथ-मुक्का से मारपीट की। हमले में प्रार्थी के गले, बाएं कंधे और बाएं हाथ के अंगूठे में चोट आई।
रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 109/2026 धारा 296, 115(2), 118(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया, गवाहों के बयान दर्ज किए और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान आरोपियों दीपक भारती (19 वर्ष) और पवन भारती (22 वर्ष), दोनों निवासी डबरापारा शिव मंदिर के पास, पुरानी भिलाई, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया। दीपक भारती के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त धारदार ब्लेड बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
घटना का कारण: पूर्व में हुए आपसी विवाद को लेकर रंजिश बताई गई है।
दुर्ग पुलिस की अपील: किसी भी विवाद को कानूनी माध्यम से सुलझाएं और कानून व्यवस्था भंग करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी