मंडई मेला में चाकू लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस की तत्परता से टली अप्रिय घटना


दुर्ग। नंदिनी खुंदनी मंडई मेला क्षेत्र में सुरक्षा ड्यूटी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक धारदार चाकू लेकर झूला क्षेत्र के आसपास लोगों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान
1 नीरज साहू (18 वर्ष), निवासी करंजा, भिलाई कंचादूर
2 तीरथ साहू (19 वर्ष), निवासी करंजा, भिलाई कंचादूर
के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर शांति भंग करने का प्रयास कर रहे थे, जिससे मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन सकती थी। मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता लगातार जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *