म्यूल अकाउंट का उपयोग कर साइबर ठगी में 01 आरोपी गिरफ्तार


साइबर ठगी से प्राप्त रकम अपने बैंक खाते में जमा करने वाला आरोपी गिरफ्तार
खाते में 44,250 रुपये एवं 3,85,231 रुपये की ठगी की रकम हुई थी जमा
आरोपी द्वारा 43,400 रुपये का अवैध धनलाभ किया गया अर्जित


दुर्ग । दुर्ग पुलिस द्वारा साइबर क्राइम रोकने एवं इस तरह के अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सुपेला पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें म्यूल अकाउंट का उपयोग कर साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

अभियान के दौरान समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, शाखा सुपेला के एक खाते में साइबर फ्रॉड से प्राप्त रकम जमा होने की पुष्टि हुई। जांच के उपरांत उक्त खाते के संबंध में अपराध दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान यह पाया गया कि खाते का धारक —

आरोपी मुकेश नायक पिता अभ्रत नायक उम्र 36 वर्ष, पता सेक्टर 04, सड़क 16, 7/बी सर्वेंट क्वार्टर, थाना भिलाई नगर
ने जानबूझकर छलपूर्वक अपने खाते में ऑनलाइन ठगी की रकम प्राप्त की थी और इससे ₹43,400 का अवैध लाभ अर्जित किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1164/2025, धारा 317(2), 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


कार्यवाही में सहयोगी अधिकारीगण —
निरीक्षक विजय कुमार यादव,
उनि दीपक चौहान,
सउनि अमर दास गंगेले,
सउनि पूरन दास पनिका,
आर. मनीष ठाकुर।

इन सभी का इस प्रकरण में सराहनीय योगदान रहा।


– विश्वरी सुमन
समिति सदस्य
(सभी को प्रेषित)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *