
प्राइवेट कंपनी बताकर लोगों को गुमराह कर रहे थे आरोपी
दुर्ग: थाना पद्मनाभपुर में प्रार्थिया द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से वह प्राइवेट नौकरी की तलाश कर रही थी। अप्रैल माह में उसकी सहेली के माध्यम से जानकारी मिली कि दुर्ग जिला, बोरसी स्थित कदम प्लाजा में गुडवे इंडियन फैशन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में नौकरी मिल सकती है।
प्रार्थिया ने 9 अप्रैल को कंपनी के ब्रांच मैनेजर सत्यम पटेल, साहिल कश्यप और राम भरोष साहू से संपर्क किया। आरोपियों ने प्रार्थिया और उसकी सहेलियों से ट्रेनिंग एवं रजिस्ट्रेशन के नाम पर 3-3 हजार रुपये और कंपनी की ड्रेस, नामिनी, आईडी एवं इंश्योरेंस के नाम पर 46-46 हजार रुपये वसूले।
कंपनी में नौकरी लगाने का झांसा देकर आरोपियों ने धोखाधड़ी की। शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी:
- राम भरोष साहू, उम्र 22 वर्ष, जिला कवर्धा (छ.ग.)
- सत्यम पटेल, उम्र 23 वर्ष, जिला जबलपुर
- साहिल कश्यप, उम्र 25 वर्ष, ग्राम सेलर, जिला बिलासपुर