अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार


दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, आरोपी पंजाब से पकड़ा गया – अन्य आरोपी की तलाश जारी

दुर्ग। थाना वैशाली नगर पुलिस को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। आरोपी मृतक का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना का विवरण इस प्रकार है कि 13 जून 2025 को अमर सिंह, निवासी शांति नगर, सुपेला भिलाई ने थाना वैशाली नगर में अपने भाई हरविन्दर सिंह के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जाँच के दौरान जीआरपी के मर्ग क्रमांक 34/2025 धारा 194 बीएनएसएस की डायरी प्राप्त हुई। जाँच में सामने आया कि मृतक हरविन्दर सिंह को पंजाब से मोबाइल नंबर के जरिए अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग की जा रही थी।

मृतक को 12 जून 2025 को पैसे देने के बाद भी पुनः धमकाया गया और ब्लैकमेल किया गया। लगातार प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर हरविन्दर सिंह ने 13 जून 2025 की सुबह ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इस आधार पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 230/2025 धारा 108, 308(2), 61(2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम पंजाब रवाना की गई, जहाँ से आरोपी परमजीत सिंह (25 वर्ष), निवासी काठगढ़, जिला फाजिल्का, पंजाब को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *