रायपुर में सुसाइड केस: मानसिक रूप से अस्वस्थ शख्स ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने मालवाहक से भेजा शव


रायपुर । रायपुर के सकरी बाजार चौक में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजाराम ध्रुव (उम्र लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राजाराम लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चल रहा था।

मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर

इस घटना ने मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर पेश की है, जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मालवाहक में भेजा। यह मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आत्महत्या की वजह

परिजनों का कहना है कि राजाराम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *