शराब पीने के लिए मांगा पैसा, नहीं देने पर मारपीट


दुर्ग । पुलिस चौकी अंजोरा थाना पुलगांव क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और नहीं देने पर मारपीट करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्रार्थी मंशा राम निषाद (36), निवासी ग्राम महमरा बस्ती, अपने दोस्तों देवेंद्र निषाद और सूरज निषाद के साथ 21 अगस्त की दोपहर लगभग 1:15 बजे महमरा घाट, शिवनाथ नदी एनीकेट के पास मछली पकड़ रहे थे। उसी समय गाँव का रहने वाला आरोपी हेमंत निषाद वहाँ पहुँचा और शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगने लगा।

पैसा नहीं होने की बात कहने पर आरोपी ने जोर-जबरदस्ती करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने हाथ-मुक्का से मारपीट की, जिससे प्रार्थी के बाएँ पैर की उंगलियों, दाहिने हाथ, कंधे, गले पर खरोंच आई और सीने एवं पीठ में अंदरूनी चोटें लगीं।

मामले की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 341/2025 धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान आरोपी हेमंत निषाद निवासी महमरा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। उसे 21 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।

इस कार्रवाई में सउनि संतोष साहू चौकी प्रभारी अंजोरा, प्र.आर. राकेश सिंह, प्र.आर. सुरेश रात्रे, आरक्षक बृजमोहन सिंह और टोमन देशमुख की अहम भूमिका रही।

आरोपी का नाम – हेमंत निषाद, निवासी ग्राम महमरा बस्ती, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग (छ.ग.)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *