सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को विदाई व सम्मान समारोह आयोजित


दुर्ग । दिनांक 31 जुलाई 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 1. उप पुलिस अधीक्षक कुंज बिहारी नागे तथा 2. आरक्षक क्रमांक 1252 महेश कुमार सिंह के सम्मान व विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात सभी सेवानिवृत्तजनों ने अपनी लगभग 40-42 वर्षों की सेवा यात्रा के अनुभव साझा किए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्तजनों द्वारा विभाग में वर्षों तक पूरी निष्ठा से किया गया कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव और विचार पूरे विभाग के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस विभाग एक परिवार की तरह है, और सेवानिवृत्तजनों को जब भी किसी सहायता की आवश्यकता होगी, विभाग सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।

समारोह के अंत में सेवानिवृत्तजनों एवं उनके परिजनों को शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा, वरि. शीघ्रलेखक गोकुल राम देवांगन, निरीक्षक (एम) बृजमोहन सिंह राजपूत सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *