
दुर्ग । जामुल पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड भिलाई में मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बेचने की कोशिश कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 10.55 ग्राम ब्राउन शुगर (चिट्टा), दो मोबाइल, और एक कार समेत कुल 9,51,200 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
दिनांक 27 जुलाई 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड नाला के पास तीन युवक मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। तीनों आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दीपक नायकर (निवासी 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड भिलाई), वैभव सोनी (निवासी कालीबाड़ी चौक, हाउसिंग बोर्ड भिलाई) और लुकेश सिंह नेपाली (निवासी केम्प-1, भिलाई) बताया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से
- 10.55 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत 90,000 रुपये)
- थार कार क्रमांक CG 08 AN 8888 (कीमत 8,00,000 रुपये)
- दो मोबाइल (कीमत 60,000 रुपये)
जब्त किए गए। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ख), 27(क) के तहत अपराध क्रमांक 629/2025 में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी और आपराधिक पृष्ठभूमि:
- दीपक नायकर, उम्र 24 वर्ष, निवासी अटल आवास, 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड, भिलाई
- 12 से अधिक आपराधिक मामले जामुल थाने में दर्ज
- गंभीर धाराओं में पूर्व में गिरफ्तार
- वैभव सोनी, उम्र 24 वर्ष, निवासी कालीबाड़ी चौक, हाउसिंग बोर्ड, भिलाई
- चोरी, जुआ एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज
- थाना वैशाली नगर में भी गंभीर अपराध में संलिप्तता
- लुकेश सिंह नेपाली, उम्र 28 वर्ष, निवासी केम्प-1, भिलाई
- थाना वैशाली नगर में मारपीट, लूट