नंदनी नगर क्षेत्र में गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 2.063 किलोग्राम गांजा और नकदी जब्त


दुर्ग । थाना नंदनी नगर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से गांजा तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से कुल 2.063 किलोग्राम गांजा और नकदी रकम जब्त की गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि अहिवारा रेलवे कॉलोनी और ग्राम ओखरा में दो व्यक्तियों द्वारा मादक पदार्थ गांजा छिपाकर रखा गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा।

पहले आरोपी ने अपना नाम मेरी जॉर्ज (55 वर्ष), निवासी रेलवे कॉलोनी अहिवारा बताया। उसके कब्जे से सफेद पॉलीथीन में कागज में लिपटी 9 पुड़िया गांजा (वजन 1.107 किलोग्राम) जिसकी अनुमानित कीमत 12,000 रुपये और गांजा बिक्री की रकम 1,470 रुपये जब्त की गई।

दूसरे आरोपी ने अपना नाम पोप चंद मारकण्डे (30 वर्ष), निवासी ग्राम ओखरा, नंदनी बताया। उसके पास से एक सफेद छीटदार थैले में गांजा वजन 0.489 किलोग्राम और बिना थैले के 0.467 किलोग्राम, कुल कीमत 6,000 रुपये और बिक्री की रकम 1,100 रुपये बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध क्रमशः

  • अपराध क्रमांक 182/25, धारा 20(ख), 27(ए) एनडीपीएस एक्ट
  • अपराध क्रमांक 184/25, धारा 20(ख), 27(ए) एनडीपीएस एक्ट

के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना नंदनी नगर पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. मेरी जॉर्ज, उम्र 55 वर्ष, निवासी रेलवे कॉलोनी, अहिवारा
  2. पोप चंद मारकण्डे, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम ओखरा, नंदनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *