पीएम आवास के हितग्राही अंशदान की राशि जमा कर 31 जुलाई की लाटरी में शामिल हो

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत किरायेदारी के रूप में निवासरत वरिष्ठ नागरिकजन एवं दिव्यांगजनों द्वारा आवेदन पत्र के आधार पर पात्रता संबंधी सक्षम स्वीकृति प्राप्त कर भूतल का आवास आबंटन किया जाना है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास आबंटन हेतु जिन आवेदकों के द्वारा विधिवत आवेदन भरकर पात्रता संबंधी दस्तावेज संलग्न कर प्रधानमंत्री आवास योजना के काउन्टर कक्ष क्रं. 16 में जमा किए है। उन हितग्राहियों को दिनांक 31.07.2025 को होने वाली लाटरी प्रक्रिया में शामिल कर भूतल के आवासों का आबंटन किया जाना है।
इस समाचार को सूचना मानकर संबंधित आवेदक निगम कार्यालय में उपस्थित होकर 10 प्रतिशत अंशदान की राशि निगम कोष में जमा कर दिनांक 31.07.2025 को आवास आबंटन प्राप्त करें अन्यथा इस सूचना को अंतिम सूचना मानते हुए आपके आवेदन पत्र को निगम द्वारा निरस्त करने की कार्यवाही की जावेगी, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी हितग्राही के स्वयं की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *