तेज़ आवाज़ वाली बुलेट बाइक पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त


दुर्ग । 25 जुलाई 2025 को नेहरू नगर चौक से आम नागरिकों द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष को सूचना दी गई कि एक बुलेट मोटरसाइकिल अत्यधिक शोर करते हुए तेज़ गति से दुर्ग की ओर जा रही है। नियंत्रण कक्ष द्वारा यह सूचना वायरलेस के माध्यम से यातायात पुलिस को तत्काल भेजी गई। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और Y-शेप ब्रिज पर वाहन क्रमांक CG07CV1057 को रोककर जांच की। जांच में पाया गया कि वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था, जिससे तेज़ आवाज उत्पन्न हो रही थी। यह आवाज़ न केवल नागरिकों की शांति भंग कर रही थी, बल्कि यह नियम विरुद्ध भी है। इस पर मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान किया गया तथा मॉडिफाइड साइलेंसर को जब्त कर लिया गया।

जन अपील:
यातायात पुलिस, दुर्ग, सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वे अपने वाहनों में अनधिकृत परिवर्तन, विशेष रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें। इससे न केवल कानूनी कार्रवाई हो सकती है, बल्कि यह आम जनता की शांति एवं स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *