
दुर्ग । थाना पद्मनाभपुर पुलिस द्वारा वर्ष 2021 के एक गंभीर आपराधिक प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रही महिला आरोपी परवीन शेख को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
घटना का विवरण:
दिनांक 23 जुलाई 2021 को आरोपी राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव अपने सहयोगियों परवीन खान, आशिया खान और साहू डायवर के साथ मिलकर प्रार्थी के.व्ही. शशी के घर, पंचशील सेक्टर ए, सड़क नं. 07, बोरसी पहुंचे। आरोपियों ने गैती, बड़ा हथौड़ा, फावड़ा आदि लेकर मिलकर स्कूल व मकान में जबरन घुसकर लोहा जाली से बने अहाता, सीढ़ी, गेट व टाइल्स को तोड़फोड़ किया।
आरोपियों ने प्रार्थी और उसके परिजनों को अश्लील गालियाँ दीं, जान से मारने की धमकी दी और उन्हें जमीन खाली करने के लिए डराया-धमकाया।
इस मामले में मुख्य आरोपी राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को पहले ही गिरफ्तार कर 30 जुलाई 2021 को न्यायालय में पेश किया जा चुका है। वहीं फरार महिला आरोपी परवीन शेख, उम्र 60 वर्ष, निवासी तकिया पारा, वार्ड 8, जिला दुर्ग को दिनांक 21 जुलाई 2025 को दोपहर 14:30 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।
पंजीबद्ध अपराध क्रमांक: 655/2021
धाराएँ: 294, 506बी, 452, 427, 447, 34 भादवि