दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान: हथियार लहराकर डराने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 15 असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई



दुर्ग । दुर्ग पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही 15 असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें भी हिरासत में लिया गया है।


नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों और स्टाफ की संयुक्त टीम ने 21 जुलाई की सुबह 4 बजे से विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में बदमाशों की धरपकड़ कर कुल 5 व्यक्तियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, 15 व्यक्तियों पर धारा 151, और 3 आरोपियों पर धारा 107, 116 बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

इसके अतिरिक्त वर्ष 2021 से फरार एक महिला आरोपी और एक छेड़छाड़ के आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार आरोपी:

  1. रमेश सोनी – थाना मोहन नगर
  2. मनीष निषाद – थाना मोहन नगर
  3. अनित कुंजाम – थाना दुर्ग
  4. प्रशांत बारले – थाना दुर्ग
  5. यमन गौड़ – थाना दुर्ग

प्रतिबंधात्मक धाराओं (151/107/116) के अंतर्गत कार्रवाई किए गए आरोपी:

  1. कृष साहू – थाना मोहन नगर
  2. अजय विश्वकर्मा – थाना मोहन नगर
  3. सनी भगत – थाना मोहन नगर
  4. उमेश मरकाम – थाना मोहन नगर
  5. विक्की यादव – थाना मोहन नगर
  6. दिनेश यादव – थाना मोहन नगर
  7. ओमकार निषाद – थाना मोहन नगर
  8. धनेश्वर दास मानिकपुरी – थाना मोहन नगर
  9. नारायण गायकवाड – थाना मोहन नगर
  10. संतोष ढीमर – थाना मोहन नगर
  11. गोपी खुंटेल – थाना पुलगांव
  12. महेश कोसरे – थाना पद्मनाभपुर
  13. अरविंद – थाना दुर्ग
  14. दीपक साहू – थाना दुर्ग
  15. गब्बर उर्फ फिरोज खान – थाना दुर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *