
दुर्ग । दुर्ग पुलिस द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे 6 वारंटियों को विशेष अभियान के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। ये सभी आरोपी विभिन्न प्रकरणों में न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद लंबे समय से फरार थे।

न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों में आरोपियों की उपस्थिति के लिए पहले नोटिस और समन जारी किए गए थे। बार-बार बुलावे के बावजूद आरोपी पेश नहीं हुए, जिसके चलते न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए। आरोपी अपने ठिकानों से फरार थे, जिससे वारंट की तामीली नहीं हो पा रही थी।
थाना मोहन नगर एवं नंदिनी पुलिस ने विशेष सूचना संकलन कर वारंटियों की पतासाजी की और दिनांक 21 जुलाई 2025 को उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
गिरफ्तार वारंटी:
- नितिन जोशी, पिता तामू जोशी, उम्र 19 वर्ष, निवासी – ग्राम अहेरी, भठरी पारा, थाना नंदिनी
- खिलेश कुमार ठाकुर उर्फ बंटी, पिता कुम्भ सिंह ठाकुर, उम्र 23 वर्ष, निवासी – ग्राम अहेरी, थाना नंदिनी
- धर्मेन्द्र कुमार ठाकुर उर्फ मोंटू, पिता कुम्भ सिंह ठाकुर, उम्र 21 वर्ष, निवासी – ग्राम अहेरी, थाना नंदिनी
- संतोष देवांगन, पिता रतनलाल देवांगन, निवासी – साईं मंदिर के पास, शंकर नगर, दुर्ग
- प्रकाश देवांगन, पिता रतनलाल देवांगन, निवासी – साईं मंदिर के पास, शंकर नगर, दुर्ग
- रतनलाल देवांगन, निवासी – साईं मंदिर के पास, शंकर नगर, दुर्ग
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वारंट तामीली अभियान के तहत भविष्य में भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।