
दुर्ग । दुर्ग जिले में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी है 28 जून की सुबह नगर निगम की टीम इंदिरा मार्केट पहुंची, जहां अतिक्रमण हटाया गया शहर का यह सबसे व्यस्ततम मार्केट है, जहां कपड़े और जूते की दुकानें हैं
दो महीने पहले यहां अतिक्रमण हटाया गया था, बावजूद इसके फिर से कब्जा कर लिया गया था प्रभावित लोगों का कहना है कि हाईकोर्ट ने व्यवस्थापन का आदेश दिया था, लेकिन उन्हें अभी तक जगह नहीं दी गई
दुकानदारों के लिए जगह तय किया गया है, लेकिन वे तय जगह में नहीं जाना चाहते निगम के अधिकारी अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहे हैं
दो महीने पहले निगम क्षेत्र के बोरसी, आदित्य नगर, पचरी पारा, चंडी मंदिर, रेलवे स्टेशन के सामने और इंदिरा मार्केट एरिया में मुख्य मार्गों पर ठेला-खोमचा और फुटपाथ पर कब्जा कर दुकान लगाने वाले 70 से अधिक अतिक्रमणकारियों पर बेदखली की कार्रवाई की गई थी