रायपुर में गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत

रायपुर। मंदिर हसौद के कोटेश्वर स्थित गद्दा फैक्ट्री में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया। गद्दा बनाने वाली इस फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी। हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर एक कर्मचारी काम कर रहा था, जिसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। फैक्ट्री भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

मृतक की पहचान त्रिलोचन ध्रुव के रूप में हुई है, जो मगरलोड, जिला धमतरी का निवासी था। आग लगने के दौरान वह फैक्ट्री में फंस गया था। आग इतनी भयानक थी कि काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियों को बुलाना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पुलिस ने जले हुए शव के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *