छावनी थाना क्षेत्र में नकबजनी का खुलासा, दो नाबालिग चोर पकड़े गए

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत क्वार्टर नं. 04 ए, सड़क 05, जोन 01 खुर्सीपार में हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। इस मामले में दो विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय कुमार के घर के पीछे के दरवाजे से घुसकर सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन व नगद रकम कुल 50,000 रुपये की चोरी की गई थी। मामले में अपराध क्रमांक 316/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान दो संदिग्ध नाबालिगों से पूछताछ की गई, जिन्होंने रात में घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के पास से चोरी गया सोना, चांदी, चार मोबाइल फोन और नगदी रकम बरामद कर ली गई है।

अपराध प्रमाणित होने पर दोनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी छावनी, उप पुलिस अधीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय के निर्देशन में उमेश गंगराले, आरक्षक तालेन्द्र चंद्राकर, धर्मेन्द्र सिंह, आकाश तिवारी और महताब की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *