उत्तर गंगोत्री, सुपेला थाने के पीछे एवं नेहरू नगर में हो रहे अवैध कब्जे को हटाया गया

भिलाईनगर। राधिका नगर, नेहरू नगर पूर्व एवं उत्तर गंगोत्री के सतनाम भवन में दुकान बनाकर अवैध कब्जा किया जा रहा था। जैसे ही आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय को शिकायत मिली तत्काल जोन आयुक्त जोन सहायक राजस्व अधिकारी अजय शुक्ला को मौके का निरीक्षण कर कार्यवाही करने निर्देशित किये। जोन क्रं. 01 राजस्व विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराकर जगह रिक्त कराने की कार्यवाही की गई। इसी तरह सुपेला थाना के पीछे एस एल आर एम सेंटर के समीप रिक्त भूमि पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा अवैध कब्जा करने की नियत से बोर्ड और सीमेंट पोल लगाए थे, जिसे जोन राजस्व टीम द्वारा हटाकर जप्ती बनाया गया।


नेहरू नगर पूर्व मंगल भवन एस.टी.पी. आई आफिस के पास अवैध कब्जा कर गैरेज बनाया जा रहा था, वहां मौके पर पहुंचकर काम को बंद करवाया गया और निर्माण को तोड़वाकर सभी सामान को जप्ती बनाया गया। कार्यवाही के दौरान उपराष्ट्रीय निरीक्षक यू.पी. राज्य सुरक्षा विनोद शुक्ला, नंदू सिंह एवं तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता अपने दल के साथ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *