
भिलाई। शाह इंडस्ट्रीज कंपनी में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी मोहम्मद मुराद को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने चोरी गया लोहे का मशीनरी सामान और घटना में प्रयुक्त TVS एक्सल वाहन बरामद कर लिया है, जिसकी कुल कीमत 40,000 रुपए बताई गई है।
घटना 09 जून 2025 की दरमियानी रात की है, जब अज्ञात चोर कंपनी से लोहे का मशीनरी सामान (कीमत 15,000 रुपए) चोरी कर ले गए थे। शिकायत मिलने पर जामुल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध मोहम्मद मुराद को चिन्हित किया और घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर चोरी की थी।
आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया सामान और TVS एक्सल वाहन बरामद कर लिया गया। मोहम्मद मुराद को 19 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जबकि उसके नाबालिग साथी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
- मोहम्मद मुराद (23 वर्ष), निवासी गौतम नगर, खुर्सीपार, जिला दुर्ग
- एक विधि से संघर्षरत बालक
बरामद संपत्ति:
- लोहे का मशीनरी सामान (कीमत ₹15,000)
- TVS एक्सल वाहन (कीमत ₹25,000 अनुमानित)
- कुल बरामद संपत्ति: ₹40,000
इस कार्रवाई में जामुल पुलिस की टीम का विशेष योगदान रहा।