तालाबों में उगे जलकुंभी सफाई के साथ निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्र. 04 शिवाजी नगर क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रं. 40 एवं 41 में मंगल बाजार स्थित पूर्व निर्मित सामुदायिक शौचालय, सामुदायिक भवन एवं डोम शेड का निरीक्षण करने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, वार्ड पार्षद गिरिजा बंछोर के साथ पहुंचे। दोनो भवन की स्थिति देखरेख के अभाव में ठीक नहीं है, जिसका आवश्यक संधारण कार्य कराने साथ ही डोम शेड निर्माण संबंधी नस्ती का अवलोकन कराने जोेन आयुक्त अमरनाथ दुबे को निर्देशित किये। वही लाईट इंडस्ट्रियल एरिया में रोड साइड नाली के उपर अवैध रूप से अतिक्रमण कर नाली को जाम कर दिया गया है, जिसके कारण पानी का निकासी नहीं हो रहा है। जिसको हटाने की कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। कुसुम इंडस्ट्री का औचक निरीक्षण किये, जहां नाला का निर्माण किया जाना है और आवश्यक सफाई हेतु निर्देशित किया गया।


आयुक्त पाण्डेय, जोन आयुक्त के साथ हथखोज रोड में चल रहे निर्माणाधीन डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किये। निर्माणकर्ता एजेंसी को मौसम देखते हुए डामरीकरण का कार्य शीध्र और गुणवत्ता युक्त कराने निर्देशित किये। जोन क्रं. 03 श्याम नगर तालाब मे बीड हार्वेस्टर से चल रहे जलकुंभी सफाई कार्य का अवलोकन पश्चात स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को अन्य तालाबों की सफाई कराने निर्देशित किये। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता प्रिया करसे, जोन सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, बीरेन्द्र बंजारे, सहायक उद्यान अधिकारी संजय शर्मा, जोन स्वच्छता निरीक्षक चुर्णामणी यादव एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *