जिस मार्ग पर स्वामी की प्रतिमा स्थापित, उस मार्ग का नामकरण 35 साल पहले हुआ – ललित

  • जी. वी. पी. हटाकर विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित

रिसाली
जहां लोग कूड़ा कड़का फंेकते थे उस स्थान को संवारा जा रहा है। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कृष्णा टाॅकिज मार्ग से आशीष नगर जाने वाले मार्ग पर हुए सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण किया। विधायक ने स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी की प्रतिमा आज स्थापित हो रहा है, लेकिन नागरिकों ने इस मार्ग का नाम 35 वर्ष पहले ही विवेकानंद मार्ग रख चुके है।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ने कहा कि पार्षद मनीष यादव सौन्दर्यीकरण के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। इसके पहले भी वे अपने वार्ड में आदिवासी समाज भवन जाने वाले मार्ग पर कलाकृति तैयार कर खुबसूरत बनाया है। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में दुर्ग सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, मण्डल अध्यक्ष अनुपम साहू, पार्षद रमा साहू समेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

92 साल के वृद्ध को दिया आतिथ्य

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक थे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित नागरिकों से चर्चा की। जैसे ही विधायक की नजर 92 वर्षीय वृद्ध हनुमान सिंह पर पड़ी उन्होंने स्वयं हनुमान सिंह का हाथ पकड़ा और आतिथ्य का न्योता दिया। विधायक ललित ने प्रतिमा का अनावरण वरिष्ठ नागरिक से कराया। इसे देख सभी नागरिक अभिभूत हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *