
रायपुर । रायपुर के खरोरा में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लाख रुपये का गांजा जब्त किया है। टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में है।
कार्रवाई का विवरण
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहन सिंग कोशले उर्फ राकेश को गिरफ्तार किया। उसके पास से 27.894 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 4,18,410 रुपये है।
आरोपी की जानकारी
आरोपी मोहन सिंग कोशले उर्फ राकेश पिता चौनदास कोशले उम्र 40 साल साकिन छड़िया थाना खरोरा जिला रायपुर का निवासी है। उसके खिलाफ थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 308/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।