
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज व्यस्त कार्यक्रम है। वे सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक “सुशासन तिहार – 2025” के आकस्मिक निरीक्षण एवं समाधान शिविर में भाग लेंगे।
दुर्ग जिले का दौरा
इसके बाद वे शाम 4:00 बजे अटहरा भाठा हेलीपैड, विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग पहुंचेंगे और वहां से दुर्ग जिले के ग्राम सोनूपुर पहुंचेंगे। वे शाम 4:40 बजे ग्राम सोनपुर से प्रस्थान कर 4:45 बजे अखरा भाठा हेलीपेड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
प्रवर्तन कार्यक्रम में शामिल होंगे
शाम 5:00 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर में आगमन होगा और होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल पहुंचेंगे। वहां शाम 5:10 बजे से 6:00 बजे तक “प्रवर्तन कार्यक्रम सह कार्यशाला” (नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग) में शामिल होंगे।
नगर सुराज संगम कार्यक्रम का दूसरा दिन
नगर सुराज संगम कार्यक्रम का दूसरा दिन आज है। यह आयोजन आज एक निजी होटल में जा रहा है। कार्यक्रम में नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष शामिल होंगे। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस अवसर पर संबोधन देंगे।