खुले मैदान में ताश-पत्ते से जुआ खेलते 15 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.24 लाख नकद व ताश की गड्डी जब्त



दुर्ग ।।दिनांक 04.05.2025 को ग्राम खुड़मुड़ा स्थित गोपाबाड़ी के खुले स्थान पर कुछ लोग ताश-पत्ती से रुपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। सूचना मिलते ही थाना अमलेश्वर की टीम द्वारा घेराबंदी कर रेड की गई। इस कार्यवाही में कुल 15 जुआरियों को पकड़ा गया। मौके से ₹1,00,500 नकद व आरोपियों के पास से ₹23,500 नकद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की गई। कुल ज़ब्त राशि ₹1,24,000 रही।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. सुरेश विजवानी, उम्र 30 वर्ष, शिवम विहार कॉलोनी, थाना डी.डी. नगर, रायपुर
  2. पवन सोनकर, उम्र 38 वर्ष, भाठागांव वार्ड क्रमांक 61, राममंदिर के पास, रायपुर
  3. दुर्गेश विश्वकर्मा, उम्र 35 वर्ष, केसरी बगीचा, भाठागांव, रायपुर
  4. महेन्द्र वर्मा, उम्र 45 वर्ष, ब्रह्मदेव कॉलोनी, भाठागांव, रायपुर
  5. सुरेश कुमार, उम्र 40 वर्ष, अवंती विहार कॉलोनी, रायपुर
  6. रामु ताण्डी, उम्र 40 वर्ष
  7. राजेश चंद्रवंशी, उम्र 45 वर्ष, प्रोफेसर कॉलोनी, रायपुर
  8. उमेश यादव, उम्र 39 वर्ष, भाठागांव, रायपुर
  9. डिकेश्वर सोनकर उर्फ डिकू सोनकर, उम्र 31 वर्ष, ग्राम खुड़मुड़ा, थाना अमलेश्वर, दुर्ग
  10. ईश्वर सोनकर, उम्र 31 वर्ष, ग्राम खुड़मुड़ा, थाना अमलेश्वर, दुर्ग
  11. चुम्मन देवांगन, उम्र 48 वर्ष, अवधपुरी, थाना टिकरापारा, रायपुर
  12. हेमलाल निषाद, उम्र 40 वर्ष, कचना पी.एम. आवास, थाना विधानसभा, रायपुर
  13. दीपक वर्मा, उम्र 38 वर्ष, रायपुरा, रायपुर
  14. दीपक ध्रुव, उम्र 42 वर्ष, कुशालपुर, रायपुर
  15. मोरध्वज साहू उर्फ मोनू साहू, उम्र 36 वर्ष, यूडीआई लैंड कॉलोनी, अमलेश्वर, दुर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *