
रायपुर । रायपुर के धरमपुरा में रहने वाले एक युवक से 10 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई। युवक को उसके परिचित ने शेयर मार्केट में निवेश पर मोटा मुनाफा का झांसा दिया था।
ठग ने युवक का पासवर्ड व आईडी लेकर शेयर मार्केट अकाउंट को ऑपरेट किया
ठग ने युवक का पासवर्ड व आईडी लेकर उसके शेयर मार्केट अकाउंट को खुद ऑपरेट करने लगा। ठग ने युवक का पैसा निकाल लिया और बाद में ब्लैकमेलिंग करने लगा। युवक से एक लाख रुपये और ऐंठ लिए गए।
पुलिस में शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
युवक ने माना थाना, साइबर सेल समेत कई जगह इसकी शिकायतें की हैं, लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है। युवक रिपोर्ट लिखवाने के लिए चक्कर काट रहा है।
ठग की धमकी से युवक परेशान
ठग ने युवक को धमकी दी है कि वह उनके साथ जुड़कर ठगी करे या फिर अपना पैसा भूल जाए या फिर खुदकुशी कर ले। इस धमकी से युवक परेशान है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहा है।