
बालोद । बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम पसौद में आज शाम को अचानक एक घर में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय घर के लोग धान काटने खेत गए थे।

आग बुझाने की कोशिश की गई
ग्रामवासियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि पूरा घर और लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक पूरा घर जलकर खाक हो गया था।
पुलिस जांच में जुटी
हल्दी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। आग लगने का कारण अज्ञात है। गनीमत रही कि घटना के समय घर के लोग धान कटाई करने गए थे, वरना जनहानि भी हो सकती थी।
पीड़ित परिवार को सहायता की मांग
पीड़ित परिवार को सहायता की मांग की जा रही है। प्रशासन की ओर से जांच के बाद सहायता प्रदान करने की बात कही गई है।