
रायपुर । रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव आज, गुरुवार को रेड क्रॉस सभाकक्ष, कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। इस संबंध में सभी जिला पंचायत सदस्यों को सूचना दे दी गई है।
निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र/पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, सभाकक्ष में मोबाइल फोन, पेन और अन्य किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।