
बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पतरापारा में आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान मानती टेकाम (33) और उनकी 14 वर्षीय बेटी विमला टेकाम के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, दोनों खेत में काम कर रही थीं। दोपहर करीब 2:10 बजे अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। इसी दौरान पेड़ के पास आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।