
कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार माल वाहक माजदा अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 2 व्यक्तियों की मौत हो गई और 50 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को रायपुर रेफर किया गया है ¹

यह हादसा सिंगारपुर के मटियाटोला गांव के पास हुआ, जब माजदा में सवार होकर करीब 50 से अधिक लोग चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 2 व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका है, जबकि 50 लोग घायल हो गए हैं।
पंडरिया विधायक भावना बोहरा और नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू सहित भाजपा के नेता जिला हॉस्पिटल पहुंचे और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए।
