भिलाई के डॉ. राजर्षि मिश्रा को जर्मनी में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

भिलाई | होम्योपैथी के जनक डॉ. हेनीमैन की जयंती के अवसर पर 10 अप्रैल को जर्मनी में एक भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में दुनियाभर के शीर्ष होम्योपैथिक डॉक्टरों को सम्मानित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात यह है कि भिलाई के प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. राजर्षि मिश्रा को भी इस वैश्विक सम्मान से नवाजा जाएगा। इससे पहले नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सभी सम्मानित डॉक्टरों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, सांसद मनोज तिवारी, फिल्म जगत से आशीष विद्यार्थी और प्रसिद्ध गीतकार मनोज मुंतजिर भी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि डॉ. राजर्षि मिश्रा को इससे पहले दुबई में भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा, भारत के विभिन्न राज्यों में भी उनकी चिकित्सा सेवाओं की सराहना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *