ओडगी जनपद पंचायत चुनाव में बवाल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति पर हमला

सूरजपुर। जिले के ओडगी जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान भारी हंगामा हो गया। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति पर हमला कर दिया। इस हमले में वह और उनके कई समर्थक घायल हो गए।

गुरुवार को हुए इस चुनाव के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में तीखी बहस के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। विवाद बढ़ते-बढ़ते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *