
रायपुर । राजधानी रायपुर में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। पुरानी बस्ती थाने के सामने एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे एक व्यक्ति को ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी कार चालक फरार हो गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की पहचान बुढ़ापारा के शितला मंदिर गली के निवासी मनोज पंसारी (उम्र 43 साल), पिता-केशव पंसारी के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी कार चालक की पहचान करने के लिए आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया है।