होली पर यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे ने 4 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की, गोंदिया से छपरा और पटना के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी।

रायपुर। होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 4 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इन ट्रेनों में से 2 गोंदिया से छपरा और 2 पटना के लिए चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें 11, 12, 13 और 14 मार्च को संचालित होंगी।

छपरा जाने वाली ट्रेन गोंदिया से दुर्ग, रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड होते हुए पहुंचेगी, जबकि पटना जाने वाली ट्रेन दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ से होकर गुजरेगी। रेलवे के इस फैसले से होली पर घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *